मैक्सीजोन टच निवेश घोटाले में फिल्मी सितारों और सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमशेदपुर कोर्ट के आदेश पर निवेशकों को लुभाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कंपनी पर 15 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर निवेश करवाने का आरोप है. निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और अब पुलिस जांच शुरू हो गई है.
निवेश से जुड़े एक बड़े घोटाले में अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे समेत कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इन सभी के खिलाफ निवेशकों को लुभाने और निवेश योजना का प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

